क्या डॉ विपिन रावत की हेलीकाप्टर दुर्घटना सामान्य लगती है ? देखें ज्योर्तिष क्या कहता है?

क्या डॉ विपिन रावत की हेलीकाप्टर दुर्घटना सामान्य लगती है ? देखें ज्योर्तिष क्या कहता है?


जैसा की आप सभी जानते हैं की हमारे पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स डॉ विपिन रावत पत्नी और सेना के कुछ अधिकारियों के साथ हेलीकाप्टर दुर्घटना में तमिलनाडु के कुन्नूर में दिसंबर २०२१ को दिन में 12. २० मिनट पर शहीद हो गए| पूरा देश स्तब्ध है| दुःख के इस माहौल में कोई भी इसे व्यक्ति सामान्य दुर्घटना नहीं मान रहा है| सरकार की तरफ से जाँच शुरू हो गयी है देखिये क्या परिणाम आता है| इसी बीच में कुछ मित्रों से इस घटना को ज्योतिषीय पद्धति से जांचने की संस्तुति की गयी और अपने अल्प बुद्धि से हमने अपना प्रयास किया | हमारे पास जनरल रावत की कुंडली नहीं थी इस लिए हमने इसका विश्लेषण भारतवर्ष की कुंडली से कर रहे हैं| 

दुर्घटना के कारणों पर सीधा पहुंचने से पहले आइये आपको पहले भारतवर्ष की कुंडली से परिचित कराते हैं| १५ अगस्त १९४७, रात के १२ बजे स्थान दिल्ली के अनुसार यह कुंडली कुछ इस तरह है|    


इस तरह से भारत शनि के पुष्य नक्षत्र में स्वतंत्र हुआ| शनि जनता का कारक गृह है स्वाभाविक है की तमाम कुप्रयासों के बावजूद भारत में लोकतंत्र की जड़े मजबूत हैं |

ज्योतिषशास्त्र के अंतर्गत शनिदेव के प्रभाव वाले पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग दूसरों की भलाई के लिए सदैव तैयार रहते हैं और इनके भीतर सेवा भावना भी बहुत प्रबल होती है। ये लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर धीरे-धीरे ही सही तरक्की हासिल कर ही लेते हैं। ये लोग कम उम्र में ही कई कठिनाइयों का सामना कर लेते हैं इसलिए ये जल्दी परिपक्व भी हो जाते हैं।  इन्हें संयमित और व्यवस्थित जीवन जीना पसंद होता है।

इसके प्रभाव आप भारत वर्ष के ७5 वर्षों को देखकर समझ सकते हैं| हालाँकि कुंडली में लग्नेश का अस्त होना, कालसर्प दोष का उपस्थित होना चन्द्रमा का शनि के साथ विष योग का निर्माण करना, तीसरे भाव में चार चार ग्रहों का होना,  कई सारे युद्धों में, प्राकृतिक आपदाओ में, आतंकवाद और नक्सलवाद में दृष्टिगोचर होता है| मंगल का दूसरे भाव में होना पड़ोसी देशों के साथ अस्थिर संबंधो को दिखाता है लेकिन इस पर गुरु की शुभ दृष्टि से देश विपरीत परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है| बुध और शुक्र के तीसरे भाव में होने से देश कला, संगीत, साहित्य और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी प्रगति कर रहा है|

अगर आप पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान १४ अगस्त को राहु के अद्रा नक्षत्र में पैदा हुआ| इस नक्षत्र के लक्षण निम्नवत हैं|   इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर आजीवन बुध और राहु ग्रह का प्रभाव रहता है। राहु का प्रभाव इन्हें राजनीति की ओर लेकर जाता है और इनके प्रति दूसरों में आकर्षण विकसित करता है। ये लोग दूसरों का दिमाग पढ़ लेते हैं इसलिए इन्हें बहुत आसानी से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। दूसरों से काम निकलवाने में माहिर इस नक्षत्र में जन्में लोग अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए नैतिकता को भी छोड़ देते हैं। शायद इससे अधिक इनके बारे में बताने की जरुरत नहीं है आप स्वयं इस पापी के चरित्र से परिचित हैं| 

हेलीकाप्टर दुर्घटना का संभावित कारण

हेलीकाप्टर दुर्घटना ८ दिसंबर २०२१ को १२ बजकर २० मिनट पर तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई| उस समय गृह कुछ इस तरह गोचर कर रहे थे|  

ध्यान से देखें तो आप पाएंगे की सूर्य , मंगल और बुध केतु के साथ बृश्चिक राशि में हैं| बृश्चिक राशि भारत देश की कुंडली में सातवें भाव में आती है| वृश्चिक राशि का प्रतीक बिच्छू होता है जो पीछे से वॉर करता है| छुपे स्थानों में रहते हैं|  मंगल अपनी ही राशि में केतु के साथ है| केतु भारतवर्ष की कुंडली में भो सातवें भाव में भी है| मंगल और केतु में चार अंश से भी कम की दूरी है| इस स्थिति को अंगारक योग भी कहते हैं| 

सातवां भाव पत्नी का भाव होता है| मंगल से चोट चपेट या दुर्घंट्ना की सम्भावना होती है| लेकिन बुध की उपस्थिति इसमें पडोसी देशों की भूमिका की सम्भावना दिखाता है| सूर्य उनके राजसी स्वाभाव और कद और व्यक्त करता है| राहु की दृष्टि किसी खड्यंत्र की ओर इशारा करती है|  इस घटना का वृश्चिक राशि में होना षड्यंत्र की सम्भावना बढ़ाता है| राहु और केतु सैनिकों के भी प्रतीक हैं|

अतः स्वाभाविक दुर्घटना या मानवीय भूल की सम्भावना नहीं लगती| जाँच एजेंसियो को इन तथ्यों का भी ध्यान रखना चाहिए| उम्मीद है आज नहीं कल जाँच रिपोर्ट आएगी और केंद्र सरकार षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी|    

अगर साल २०२२ की बात करें तो देश मजबूत और सुंदर होगा| हालाँकि विदेशों से साझेदारी में बहुत वृद्धि की उम्मीद नहीं है| हालाँकि जनमानस संतुष्ट महसूस करेगा| अर्थव्यवस्था में उतार चढाव बना रहेगा| पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे|  

अगर आपको इस ब्याख्यान समझने में कोई दिक्कत हो रही हो तो कृपया हमारे निम्न ब्लॉग को एकबार जरूर पढ़ लें| जिससे की मूलभूत परिभाषाओ से परिचित हुआ जा सके| अगर कोई प्रश्न हो तो इस ब्लॉग के नीचे दिए बॉक्स के द्वारा हमसे संपर्क कर सकते हैं| 

https://www.trufeeling.com/2021/10/blog-post.html

 

Post a Comment

0 Comments